नारायण त्रिपाठी के जिक्र में भड़क वीडी शर्मा, कहा "कोई नहीं है नारायण त्रिपाठी" 

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज अल्प्रवास पर जबलपुर पहुंचे इस दौरान जब उनसे नारायण त्रिपाठी का जिक्र किया तो वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कहा की "कौन नारायण त्रिपाठी की बात कर रहे हैं आप। कोई नहीं है नारायण त्रिपाठी" 

पार्टी व्यवस्था से ही हम काम करते हैं

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है और पार्टी व्यवस्था से ही हम काम करते हैं। भाजपा एक बहुत बड़ा गढ़ है इसलिए कहीं से भी कोई नाराजगी नहीं है। बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता ताकत के साथ मैदान में उतरा है। इस बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे और ऐसी बातें करने वालों को भी गहराई से जवाब दिया जाएगा।

कॉंग्रेस ने किसान डिफाल्टर घोषित करा दिया 

मंडला में बीतें दिनों कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की स्कूली बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने जो झूठी घोषणा की थी उनका क्या हुआ। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा थी जिसकी आस में किसान डिफाल्टर घोषित करा दिया था। बाद में भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के अपराध को 2200 करोड़ रुपये किसानों के बकाया जमा कर उन्हें डिफाल्ट होने से बचाया। कांग्रेस ने नौजवानों के साथ छल किया। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, अब बच्चों को छलने का प्रयास कांग्रेस कर रही है।

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है

 वीडी शर्मा ने आगे कहा कांग्रेस केवल झूठ की दुकान है। वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस आतंक का समर्थन करती है। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीएफआई का समर्थन कर रहे हैं। इसमें उनकी क्या राय है। सनातन धर्म पर इंडी गठबंधन के बयान पर प्रियंका गांधी क्या कहती है उन्होंने यह सवाल उठाए।

बीमारू राज्य को विकसित बनाया

भाजपा सरकार ने कांग्रेस के शासन में बीमारू मप्र को आज विकसित मप्र में तब्दील किया है। भाजपा सरकार ने विकास के ढेरों काम कर हर गरीब के जीवन में खुशी लाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा में खींचतान को लेकर कहा कि भाजपा के भीतर कोई मनभेंद नहीं है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरे हैं।

ये भी पढ़ें :- 

अपने आसपास से जुड़ी खबरे पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here