2023 karva chauth date: 2023 में करवा चौथ कब हैं? जानिए पूजा का मुहूर्त और चाँद निकलने का समय...

जानिए 2023 में करवा चौथ किस तारीख को आ रहा है इसके साथ ही पूजा का मुहूर्त और चाँद निकलने का समय

2023 karva chauth date:  2023 में करवा चौथ कब हैं? जानिए पूजा का मुहूर्त और चाँद निकलने का समय...
2023 karva chauth date: 2023 में करवा चौथ कब हैं? जानिए पूजा का मुहूर्त और चाँद निकलने का समय...

हिंदू धर्म में सुहागन महिलाओ के लिये करवा चौथ का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण मना जाता हैं। इस दिन महिलाये अपने पति की लम्बी उम्र के लिये सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के चाँद निकलने तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं चाँद निकलने के बाद सोलह श्रृंगार कर पूजा-अराधना करती हैं रात को चाँद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति चेहरा को छलनी से देखकर व्रत तोड़ती हैं। 

पौराणिक कथाओं के अनुसार करवा चौथ के व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय और महिलाओ को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है तो आइये जानते हैं इस 2023 में किस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा हैं साथ ही पूजा का महूर्त और चांद निकलने का समय सब कुछ....

2023 में करवा चौथ कब हैं?

हिन्दू पंचांग के मुताबिक ,करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता हैं 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाये अपने पति कि लंबी उम्र के लिये निर्जला व्रत रखेगी।


करवा चौथ व्रत का पूजा का मुहूर्त और चाँद निकलने का समय

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रारंभ तिथि मंगलवार 31 अक्टूबर 2023, रात 09:30 तक 
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्ति तिथि बुधवार 01 नवंबर 2023, रात 09:19 तक 
करवा चौथ व्रत का सही समय बुधवार 01 नवंबर, सुबह 06:36 – रात 08:26 तक
करवा चौथ पूजा का सही समय बुधवार 01 नवंबर शाम 05:44 – रात 07:02 तक
करवा चौथ का चाँद निकलने का समय 01 नवंबर, रात 08:26 (संभावित )

करवा चौथ व्रत की मान्यता

पौराणिक कथाओं के मुताबिक करवा चौथ का व्रत की शुरुआत महाभारत काल से हुई थी। जिसे सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने पांडवों के प्राण की रक्षा के लिए इस व्रत को रखा था ऐसा कहा जाता है कि, द्रौपदी के करवा चौथ का व्रत के कारण ही पांडवों के प्राण पर कोई आंच नहीं आई थी। जब सें ही हर सुहागन महिलाये अपने पति की रक्षा और लंबी आयु की कामना के लिये कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी कोcहर साल लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसके साथ यह भी कहा जाता हैं कि करवा चौथ का व्रत  रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और रिश्तो में मधुरता आती हैं। 

ये भी पढ़ें :- 

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। mpnewshindi.com किसी भी तरह की मान्यता एवं दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। दी गई किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।