Mahashivratri 2024 Date : साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है? शुभ मुहूर्त एवं महाशिवरात्रि क्यों मानतें है

Mahashivratri 2024 Date: आइये जानते है साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है?[mahashivratri kab hai] महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त, इसके अलावा महाशिवरात्रि क्यों मानतें है। 

Mahashivratri 2024 Date : साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है? शुभ मुहूर्त एवं महाशिवरात्रि क्यों मानतें है
Mahashivratri 2024 Date (Mahashivratri image )

Mahashivratri 2024 Date : महाशिवरात्रि शिव भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, महाशिवरात्रि को हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्तों बड़ी श्रद्धा से भगवान शिव को आराध्य मानकर पूजा अर्चना करते है। महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और शक्ति का मिलन हुआ था आइये जानते है साल 2024 में महाशिवरात्रि कब है? [mahashivratri kab hai] महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त, इसके अलावा महाशिवरात्रि क्यों मानतें है । 

ये भी पढ़ें :-  Raksha Bandhan 2024: साल 2024 में रक्षाबंधन कब है ? जनियें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त एवं पौराणिक कथा

2024 में महाशिवरात्रि कब है? (when is mahashivratri)

महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला त्योहार है। साल 2024 में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 8 मार्च को है इसलिए साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि  दिन शिव भक्त श्रद्धा भाव से उपवास रख कर देवो के देव भगवान शिव की पूजा अर्चना करते है। 

ये भी पढ़ें :- Diwali 2024 Date : 2024 में दिवाली कब है? [Diwali Kab hai] दिवाली पूजा मुहूर्त एवं पौराणिक कथा

2024 में महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त (mahashivratri puja muhurt)

2024 महाशिवरात्रि तिथि (Mahashivratri timing 2024)

हिन्दू पञ्चाङ्ग के मुताबिक, साल 2024 में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च,रात 09 बजकर 57 मिनट से प्रारंभ होगी। जो कि दूसरे दिन 09 मार्च की शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। 

2024 महाशिवरात्रि व्रत पारण समय (Mahashivratri vrat timing 2024)

महाशिवरात्रि व्रत पारण 9 मार्च 2024 की सुबह 6 बजकर 37 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट के बीच रहेगा, वही महाशिवरात्रि पूजा के निशिता काल मुहूर्त 9 मार्च 2024 की प्रातः 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर  55 मिनट तक रहेगा। 

2024 महाशिवरात्रि चार पहर पूजा समय (Mahashivratri Chaar Pahar Puja timing 2024)

महाशिवरात्रि पूजा चार पहर में की जाती है, जिसमें पहली पहर की पूजा शाम 6 बजकर 25 मिनट से रात 9 बजकर 28 मिनट, दूसरी पहर की पूजा रात 9 बजकर 28 मिनट से प्रातः  12 बजकर 31 मिनट (9 मार्च 2024), तीसरी पहर की पूजा प्रातः  12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 3 बजकर 34 मिनट और चौथी पहर की पूजा प्रातः  3 बजकर 34 मिनट से प्रातः 6 बजकर 37 मिनट के बीच की जाएगी। 

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? (why mahashivratri is celebrated)

हिन्दू ग्रंथों में वर्णित पौराणिक कथाएं के मुताबिक, महाशिवरात्रि मनाने की दो प्रचलित कथाएं है। पहली पौराणिक कथा के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को देवो के देव भगवान शिव पहली बार शिवलिंग के स्वरूप में प्रगट हुए थे। इसी कारण फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के प्रकाट्य पर्व के रूप में महाशिवरात्रि के त्योहार को मनाया जाता है। 

वही दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को वैराग्य जीवन का त्याग कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किये थे इसी दिन ही माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था जिसकी खुशी में उत्सव मनाया गया था जब से महाशिवरात्रि मनाने की परंपरा शुरू हुई। यही कारण है कि आज भी महाशिवरात्रि के दिन कई जगह पर भगवान शिव की बारात निकाल कर बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। 

ये भी पढ़ें :-

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। MP NEWS HINDI किसी भी तरह की मान्यता एवं दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। दी गई किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।