प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा प्रदेश में 17से 19 अक्टूबर तक त्रिदेव शक्ति सम्मेलन (tridev shakti sammelan) का आयोजन करेगी जिसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी

प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है
प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा प्रदेश में 17से 19 अक्टूबर तक त्रिदेव शक्ति सम्मेलन (tridev  shakti sammelan) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी जबलपुर आये केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी, इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस के अंदर भगदड़ के हालात बने हुए हैं उन्होंने कहा की कांग्रेस की सूची में परिवारवाद साफ नज़र आ रहा है,, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है

गोविंद सिंह के बेटे से बात करेंगे प्रहलाद पटेल

प्रहलाद पटेल ने कहा कि कमलनाथ में अब उम्र का फर्क दिखाने लगा है। वही गाडरवारा में गोविंद सिंह के बेटे द्वारा भाजपा से इस्तीफा दिए जाने पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है गोविंद सिंह बीजेपी के पुराने नेता है और वह उनसे जरूर बात करेंगे वही नरसिंहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे

नवरात्र में भाजपा त्रिदेव शक्ति सम्मेलन करेगी 

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस से जो प्रत्याशी मैदान में हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि नरसिंहपुर की जनता उन पर पूरा भरोसा करती है नरसिंहपुर की जनता डर और लालच में कभी वोट नहीं डालती। प्रहलाद पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नवरात्र में त्रिदेव शक्ति सम्मेलन करने जा रही है जिसमें मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक विजय का संकल्प लिया जाएगा और संपूर्ण मतदान का लक्ष्य रखा जाएगा। 

ये भी पढ़ें :-

MP Congress Candidate List 2023: कांग्रेस ने 50 वर्ष से कम उम्र के 65 प्रत्याशी को उतारा चुनावी मैदान में, देखिए कांग्रेस की पहली सूची

MP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किसे कहाँ से मिली सीटें