Navratri 2023 Date ; इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब है, जानिए पूजा का मुहूर्त

हिन्दू पंचाग के अनुसार आश्विन महीने में पड़ने वाली नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इस वर्ष नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होगी। वही नवमी तिथि 23 अक्टूबर और विजयदशमी 24 अक्टूबर को होगी। 

Navratri 2023 Date ; इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब है, जानिए पूजा का मुहूर्त
Navratri 2023 Date ; इस वर्ष शारदीय नवरात्रि कब है, जानिए पूजा का मुहूर्त

Navratri 2023 Date : हिन्दू धर्म ग्रंथों में माँ आदिशक्ति को समर्पित नवरात्रि पर्व का एक विशेष महत्व है नवरात्रि का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है एक बार चैत के महीने में और दूसरी बार आश्विन के महीने में । आश्विन महीने की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।

हिन्दू पंचाग के अनुसार आश्विन महीने में पड़ने वाली नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। जो कि नवमी में जाकर समाप्त होती है। इस वर्ष नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होगी। वही नवमी तिथि 23 अक्टूबर और विजयदशमी 24 अक्टूबर को होगी। 

शारदीय नवरात्रि तारीख 2023 (Navratri 2023 Date October)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस वर्ष 4 अक्टूबर रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से शुरू हो जाएगी जिसकी समाप्ति 16 अक्टूबर रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर होगी। ऐसे में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व का 15 अक्टूबर रविवार के दिन से शुरू होगा।

इस दिन कलश स्थापना और घटस्थापना के साथ ही देवी माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 15 अक्टूबर को ही  चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र का निर्माण भी होगा। जो कि किसी शुभ कार्य करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2023 घटस्थापना समय (Shardiya Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार  शारदीय नवरात्रि के शुभ आरंभ घटस्थापना मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त के दौरन ही किया जाता है  घटस्थापना का समय निश्चित चित्रा नक्षत्र के मुताबिक होता है। ऐसे में चित्रा नक्षत्र 14 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 24 मिनट से 15 अक्टूबर शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 04 मिनट से सुबह 11 बजकर 50 मिनट के बीच रहेगा, इसलिए घटस्थापना पूजा भी इसी अवधि में की जाना चाहिए। 


शारदीय नवरात्रि कैलेंडर  2023 (Shardiya Navratri Calender 2023)

मां शैलपुत्री की पूजा (प्रतिपदा तिथि) 15 अक्टूबर 2023
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा (द्वितीय तिथि) 16 अक्टूबर 2023
मां चंद्रघंटा की पूजा (तृतीया तिथि) 17 अक्टूबर 2023
मां कूष्मांडा की पूजा (चतुर्थी तिथि) 18 अक्टूबर 2023
मां स्कंदमाता की पूजा (पंचवी तिथि) 19 अक्टूबर 2023
मां कात्यायनी की पूजा (षष्ठी तिथि) 20 अक्टूबर 2023
मां कालरात्रि की पूजा (सप्तमी तिथि) 21 अक्टूबर 2023
मां सिद्धिदात्री की पूजा (अष्टमी तिथि) 22 अक्टूबर 2023
मां महागौरी की पूजा (महानवमी तिथि) 23 अक्टूबर 2023
विजयदशमी पूजा  (दशहरा 24 अक्टूबर 2023

ये भी पढ़ें :- 

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। mpnewshindi.com किसी भी तरह की मान्यता एवं दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। दी गई किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से सलाह आवश्यक लें।