MP Election Date 2023 : मधप्रदेश में 17 नवंबर को होगा चुनाव, 3 दिसंबर को आएगा नतीजे

विधानसभा चुनाव सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को होगा जिसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा

MP Election Date 2023 : मधप्रदेश में 17 नवंबर को होगा चुनाव, 3 दिसंबर को आएगा नतीजे
MP Election Date 2023 : मधप्रदेश में 17 नवंबर को होगा चुनाव, 3 दिसंबर को आएगा नतीजे

MP Election Date 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में दिवाली के ठीक 5 दिन बाद वोटिंग होगी  इस बार का चुनाव 2018 की भांति प्रदेश एक साथ सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को होगा। इसके ठीक 16 दिन बाद यानि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। यानी मध्यप्रदेश में आज से 55वें दिन बाद ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार प्रदेश में कौन अपनी सरकार बनाएगा। 

मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू 

मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही मधप्रदेश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जो कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे के साथ खत्म होगी।  चुनाव आयोग का  21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। एंव चुनाव लड़ने के लिए नामांकन 30 अक्टूबर तक होगा। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर को होगी। एवं 2 नवंबर तक उम्मीदद्वार अपना नाम को वापस ले सकता है। 

पिछले बार से ज्यादा मतदाता 

बात दे वर्ष 2018 में मधप्रदेश में विधानसभा चुनाव दिवाली के 21 दिन बाद 28 नवंबर को हुआ था जिसका परिणाम 11 दिसंबर को आया था   2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 वोटर हैं। जो कि  2018 में 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 वोटर थे।

ये भी पढ़ें :- 

अपने आसपास से जुड़ी खबरे पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here