MP Election 2023: BJP को बड़ा झटका पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, AAP में होगी शामिल

MP Election 2023; गुना के चाचौड़ा से भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा के इस्तीफा से पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जल्दी ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती है

MP Election 2023: BJP को बड़ा झटका पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, AAP में होगी शामिल
MP Election 2023: BJP को बड़ा झटका पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, AAP में होगी शामिल

MP Election 2023 :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर से भाजपा को बड़ा झटका हाथ लगा है। क्योंकि गुना के चाचौड़ा से भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

ममता मीणा भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुची जहा उन्होंने आनन फानन में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफा दिया। इसके साथ ही आते व्यक्त ममता मीणा ने पार्टी कार्यालय में दंडवत होकर अलविदा कहा। ममता मीणा के बाद अंदाज लगाया जा रहा है कि वह जल्दी ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकती है।

पार्टी में उपेक्षा के लगाए आरोप 

बताया जा रहा है कि ममता मीणा चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर नाराज चल रही थी। ममता मीणा ने पार्टी में आरोप लगते हुए कहा कि पार्टी में लगातार उनका अपमान किया जा रहा है।  मैंने पार्टी से पुराने कार्यकर्ता को टिकट देने के पक्ष में थी लेकिन पार्टी ने मेरी बात पर कोई विचार नहीं किया। वही लगातार मेरी उपेक्षा की गई। जन आशीर्वाद की बैठकों की मुझे सूचना नहीं दी गई। जब मैंने पता लगाया तो पता चला कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मना किया है। 

पार्टी से पूछा अपना कसूर 

उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक बार मेरा कसूर बता देते। चाहे फिर पार्टी कार्यालय के गेट पर क्यों न मुझे फांसी दे देते। मुझे बताया गया था कि अमित शाह जी के सर्वे में मेरा नाम कटा गया है। जबकि मैंने दिन रात गांव गांव जाकर मेहनत की,  विकास यात्रा, त्रिदेव यात्रा और  जन आदेश यात्रा निकाली। मैंने आधा जीवन पार्टी को मजबूत करने में समर्पित किया। 

आम आदमी पार्टी में हो सकती है शमिल 

वही अनुमान लगाया जा सकता है कि ममता मीणा आम आदम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप पार्टी को ज्वाइंन कर सकती है। और वह आप कि सीट से  चाचौड़ा से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती है।  

ये भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की खबरों को पढ़ने के लिए MPNEWSHINDI.COM को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here