चालान भरने की जल्दी पड़ी भारी पुलिस को हुआ शक, चोरी की निकली बाइक, युवक गिरफ्तार
पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़ी बाइक पर चालान काटा दिया। जिसके बाद युवक बिना बहस के पुलिस दौरा काटा चालान भरने को तैयार हो गया, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जांच में पता चला कि बाइक की नंबर प्लेट में गड़बड़ी है और फर्जी रजिस्ट्रेशन डला हुआ है और बाइक चोरी की है
जबलपुर में नशा करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया, कि वह सीधे शराब की दुकान से पुलिस लॉकअप तक पहुंच गया। दरअसल रविवार रात छोटी लाइन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी,
तभी एक युवक शराब पीकर दुकान से बाहर निकला। तभी पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़ी बाइक पर चालान काटा दिया। जिसके बाद युवक बिना बहस के पुलिस दौरा काटा चालान भरने को तैयार हो गया, जिस पर पुलिस को शक हुआ।
जांच में पता चला कि बाइक की नंबर प्लेट में गड़बड़ी है और फर्जी रजिस्ट्रेशन डला हुआ है। चेसिस नंबर से मिलान करने पर बाइक दो साल पहले रामपुर से चोरी की निकली। हालांकि युवक ने पुलिस को बाइक 20 हजार रुपए में खरीदना बात कही, लेकिन दस्तावेज नहीं दिखा पाया। फिलहाल पुलिस ने युवक को आरोपी बनाकर उसे और बाइक को गोरखपुर थाने के हवाले कर दिया जहां मामले की जांच की जाएगी।
मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी (MPNEWSHINDI) में हिन्दी में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के Youtube चैनल को subcribe करें