Jabalpur Breaking News: NSUI कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर RDVV में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पुलिस से हुई झड़प, करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur Breaking News: RDVV में NSUI के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने करीब 100 कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है

Jabalpur Breaking News:  NSUI कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर RDVV में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,  पुलिस से हुई झड़प, करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Jabalpur Breaking News: NSUI कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर RDVV में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पुलिस से हुई झड़प, करीब 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur Breaking News: "रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर" में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को चूड़ियां भेंट करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय गेट पर ही रोक लिया। 

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक

पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय के गेट में रोकने की वजह से पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। हालांकि हंगामे और धक्का मुक्की के बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय गेट के अंदर जाने पर अड़े रहे। 

ये भी पढ़ें : Bhopal News Today: फ्लाइट से चोरी करने भोपाल आता था ये चोर, पुलिस ने किया खुलासा

करीब 100 प्रदर्शनकारियो कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली थी लिहाजा पुलिस ने करीब 100 प्रदर्शनकारियो को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया की है। 

RSS और BJP की मानसिकता के तहत हो रहा काम 

वही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के आठ विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए दिए हैं लेकिन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय,जबलपुर के कुलपति सिर्फ 20 करोड रुपए लेकर चले आए। उन्ही पैसे से आरएसएस और भाजपा की मानसिकता के तहत विश्वविद्यालय में काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :

मध्यप्रदेश के ताजा खबरें को एमपी न्यूज हिन्दी  में हिन्दी में पढ़ें | अपने आसपास से जुड़ी जानकारी के लिए  MP NEWS HINDI में पढ़ें | Latest news, Breaking News और आज की ताजा खबरों के लिए एमपी न्यूज हिन्दी के यूट्यूब चैनल को subcribe करें