Narmada Mahotsav 2023: आतिषबाजी के साथ दो दिनी नर्मदा महोत्सव का किया गया समापन।

शरद पूर्णिमा पर दो दिनी नर्मदा महोत्सव (Narmada Mahotsav 2023) का समापन आतिषबाजी के साथ किया गया।

Narmada Mahotsav 2023: आतिषबाजी के साथ दो दिनी नर्मदा महोत्सव का किया गया समापन।
दो दिनी नर्मदा महोत्सव (Narmada Mahotsav 2023) पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया

Narmada Mahotsav 2023: जबलपुर में हर साल की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा पर दो दिनी नर्मदा महोत्सव पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।  दो दिवसीय आयोजन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम के साथ पर्यटन विभाग द्वारा भी देश के प्रसिद्ध कलाकारों को इस आयोजन में आमंत्रित किया था। 

देश की प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम और जबलपुर के निशांत मिनोचा ने पहले दिन अपनी आवाज का जादू बिखेरा और दूसरे दिन मशहूर सूफी गायिका डॉ ममता जोशी ने अपनी आवाज से लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया। तो वही नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में इस बार सेना के बैंड  दल द्वारा भी कई तरह के संगीत लोगो के सामने प्रस्तुत किये भेड़ाघाट स्थित धुआंधार में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। 

जिसमें पहले तो संस्कारधानी के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा आतिषबाजी की गई। चांद की रोषनी में धुआंधार का मनोरम दृष्य भी लोगों को आकर्षित करता रहा और पर्यटकों ने दूधिया रोषनी में धुआंधार के मनोरम दृष्य का भी लुत्फ उठाया।  इस बार के नर्मदा महोत्सव में मध्य भारत एरिया के लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास भी शामिल हुए और उन्होंने अपने हाथों दीप जलाकर नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत की थी। 

ये भी पढ़ें :- 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित खबरे पढ़ने के लिए MP NEWS HINDI को गूगल न्यूज में फॉलो करें - Click Here