ISRO ने जारी किया चाँद से Vikram Lander की रंगीन तस्वीर कहा, इस देखने का असली मजा 3D ग्लास सें आएगा ।

ISRO ने जारी किया चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की रंगीन थ्रीडी तस्वीर कहा, इस तस्वीर को देखने के असली मजा 3D ग्लास सें आएगा वह भी रेड और सयान वाले 3 D ग्लास से ।

ISRO ने जारी किया चाँद से Vikram Lander  की रंगीन तस्वीर कहा,  इस देखने का असली मजा 3D ग्लास सें आएगा ।

चंद्रयान -3 के चन्द्रमा में उतरने के साथ ही कई तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन हाल ही में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की थ्रीडी तस्वीर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जारी की है। इसके साथ ही कहा हैं कि इस तस्वीर को देखने के असली मजा 3D ग्लास सें आएगा। वह भी रेड और सयान वाले 3 D ग्लास से, यह तस्वीर कुछ दिन पहले प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर दूर यानी करीब 40 फीट की दूरी से क्लिक की थी जिसे अब इसरो नें जारी किया हैं

इसरो नें इस तस्वीर को विक्रम लैंडर के आसपास की सतह के डायमेंशन को स्टीरियो और मल्टी-व्यू इमेज के तौर पर जारी किया हैं जिसे इसरो नें एनगलिफ (Anaglyph) कह हैं इस तस्वीर को प्रज्ञान रोवर के नैवकैम सें क्लिक किया जिसे बाद में नैवकैम स्टीरियो में बदला दिया गया हैं 

असल में यह तस्वीर दो तस्वीरों का एक मिश्रण हैं जिसमे एक तस्वीर रेड चैनल वाली थी और दूसरी तस्वीर ब्लू और ग्रीन चैनल वाली थी जिसे मिलाकर एक 3डी तस्वीर बनाया गया हैं। इस तस्वीर को 3डी ग्लास सें देखने पर ऐसा लगेगा जैसे चाँद की सतह में खड़े होकर विक्रम लैंडर को देख रहें हैं 

प्रज्ञान में लगे NavCam का क्या काम है?

NavCam नेव कैमरा एक नेविगेशन कैमरा हैं यह कैमरा प्रज्ञान को रास्ता देखने और चलने के लिए दिशा तय करने में मदद करते हैं।